उझानी में सोमवार को 7 घंटे बत्ती रहेगी गुल, VCB शिफ्टिंग के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ठप रहेगी आपूर्ति।
उझानी (बदायूं) 3 अक्टूबर।
अगर आप उझानी टाउन में रहते हैं तो रविवार को अपने जरूरी काम निपटा लें। 33/11 केवी उपकेंद्र उझानी टाउन के फीडरों की VCB वर्तमान में उझानी ग्रामीण कंट्रोल रूम में स्थापित है, जिसे स्थानांतरित कर उझानी टाउन कंट्रोल रूम में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
इस कार्य के चलते दिनांक 05-10-2026 (दिन सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक उझानी टाउन उपकेंद्र से निर्गत होने वाले समस्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत वितरण खंड-उझानी, उपखंड प्रथम के उपखंड अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि उक्त अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com