बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले बिसौली इकाई के लेखपालों ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जल्द समाधान की मांग की है। लेखपाल संघ ने कहा कि लंबे समय से कई मांगें लंबित हैं, जिनका शासन स्तर से निस्तारण किया जाना आवश्यक है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि लेखपालों के लिए 2800 ग्रेड पे लागू करने, वेतन विसंगति दूर करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण का पोर्टल खोलने और चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की गई है। उन्होंने इसके साथ ही विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर नवनियुक्त लेखपालों के स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग भी उठाई गई है। संघ के तहसील मंत्री संदीप कुमार ने पिछले 16 वर्षों से भत्तों में वृद्धि नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए स्टेशनरी, यात्रा और विशेष भत्ते में बढ़ोतरी की मांग की है। उन्होंने कार्यालयों और विभिन्न पटलों से संबद्ध लेखपालों को मूल कार्य पर भेजने तथा ग्राम सचिवालयों में बैठने, अभिलेख रखने और ऑनलाइन कार्य के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। पत्र में लेखपालों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित कर आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग भी की। अंत में लेखपालों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 17 अक्टूबर 2026 से प्रदेश के लेखपाल चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान शोभित कुमार, रिजवान अली, सुनील कुमार, दीपक भटनागर, आदित्य तोमर, दीपक चौधरी, सुमित कुमार, मनीषा, रिंकी बाथम, रिंकी गुप्ता, शिवानी सक्सेना, कृत्यामनी, अरविंद कुमार, श्रीदत्त शर्मा, अरविंद कुमार द्वितीय, मोहित शर्मा, गुरवचन सिंह, योगेंद्र कुमार भारती, योगेंद्र कुमार, प्रियांशु पटेल, शिव हरि पंकज, माहरूफ अली, सचिन भाटी, आदित्यकांत, अनुज कुमार, सत्यम कुमार, राहुल सिंह, प्रताप , गुरमीत, अमित कुमार भारती, अमित कुमार 4, अनमोल मिश्रा , सुनील कुमार 2, शिशुपाल सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com