6:45 pm Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में जान जोखिम में डालकर ई-रिक्शा-ऑटो से स्कूल जा रहे मासूम

उझानी में जान जोखिम में डालकर ई-रिक्शा-ऑटो से स्कूल जा रहे मासूम।

उझानी (बदायूं) 3 अक्टूबर ।

तस्वीर खुद बयां कर रही है कि कैसे मासूमों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। फोटो में एक ई-रिक्शा पर 5 स्कूली बच्चे ठूंस-ठूंस कर बैठे हैं, जबकि चालक के आगे भी दो बच्चे बैठे हैं।

नियम के मुताबिक स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा और ऑटो से ढोने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। बच्चों को सिर्फ फिटनेस वाली स्कूल बस या व्यावसायिक वैन से ही लाने-ले जाने की अनुमति है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके बावजूद उझानी की संकरी गलियों में धड़ल्ले से ई-रिक्शा में बच्चों को ढोया जा रहा है।

चालकों का कहना है कि वे कई वर्षों से यही काम कर रहे हैं।


इस संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. हरिओम गौतम ने बताया कि सड़कों पर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है और ई-रिक्शा व ऑटो का चालान किया जाता है। फिलहाल स्कूली बसों और टेंपो के खिलाफ विशेष जांच अभियान चल रहा है। आगामी 7 तारीख के बाद स्कूली ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालकों और संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.