6:45 pm Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता की और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, कक्षा-कार्य, गृहकार्य तथा सीखने की प्रगति पर शिक्षकों से विस्तृत संवाद किया।

चर्चा के दौरान विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में निरंतर सहयोग करने तथा घर पर अध्ययन के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर समन्वय आवश्यक है।

बैठक सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.