युवाओं को होना चाहिए त्वरित बचाव तकनीकों का ज्ञान : संजीव
आग में फंसे लोगों को बचाने से लेकर स्ट्रेचर बनाने तक सीखी तकनीके
बदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन स्काउट-गाइड को आपदा प्रबंधन और जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, डूबते व्यक्ति को बचाने, प्राथमिक चिकित्सा, पट्टी बांधने, मरीज को सुरक्षित ले जाने, स्ट्रेचर बनाने और बिना बर्तन भोजन बनाने की तकनीकें सिखाई गईं।
जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार ने कहा कि स्काउट-गाइड को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और साहस के साथ कार्य करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को आपदा के समय प्राथमिक चिकित्सा और त्वरित बचाव तकनीकों का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने तंबू निर्माण, गैजेट्स निर्माण, झंडी संकेत का अभ्यास कराया गया।
डीटीसी सत्यपाल गुप्ता ने पायनियरिंग के तहत रीफ नॉट, शीट बेंड नॉट, बोलाइन नॉट, फिशरमैन नॉट, चेयर नॉट, क्लोव हिच और वर्गाकार बंधन का अभ्यास कराया। प्रशिक्षक नंदराम शाक्य ने दिशाओं का ज्ञान और नक्शा पढ़ने की जानकारी दी। इस मौके पर जिला गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना, रेनू गुप्ता, रजनी कुमारी, प्रेमलता शर्मा आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com