बदायूं में निकली मतदाता जागरूकता रैली, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत का दिया संदेश।
बदायूं 3 अक्टूबर ।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
डायट प्राचार्य राकेश कुमार के नेतृत्व में निकली इस रैली में बच्चों की कल्पनाओं के माध्यम से 25 वर्षों के सेवा-कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के उद्देश्य से “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत”कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में डायट के सभी संकाय सदस्यों एवं प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से आम लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com