5:20 pm Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में संविदा ANM 5 अक्टूबर से देंगी CMO कार्यालय पर धरना, स्थायीकरण की मांग

बदायूं में संविदा ANM 5 अक्टूबर से देंगी CMO कार्यालय पर धरना, स्थायीकरण की मांग।

बदायूं 3 अक्टूबर।

संविदा एएनएम के स्थायीकरण समेत कई अन्य मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिले की संविदा एएनएम पांच अक्टूबर से धरना शुरू करेंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य एनएचएम कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर ब्लॉक स्तर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को अब जनपद मुख्यालय पर करने का निर्णय लिया गया है।

संगठन की जिला मंत्री प्रीति मिश्रा ने बताया कि संविदा एएनएम की मांगों को लेकर 19, 24 और 28 सितंबर को शासन और उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर समस्याओं से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद पर्याप्त समय बीतने के बाद भी राज्य स्तर से मांगों के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे संविदा एएनएम में रोष है।

यूनियन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि 5 अक्टूबर से बदायूं की समस्त संविदा एएनएम कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में धरना देंगी।

यूनियन के मुताबिक यह धरना उनकी बुनियादी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.