बिल्सी में सपा की PDA साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत, सैफई में नेताजी की समाधि पर देगी श्रद्धांजलि।
बिल्सी, बदायूं 3 अक्टूबर ।
समाजवादी पार्टी की पीडीए साइकिल यात्रा का शुक्रवार शाम बिल्सी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा का पड़ाव राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर के कैंप कार्यालय पर रहा, जहां रात में यात्रियों ने विश्राम किया।
इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।
कैंप कार्यालय प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि पीडीए साइकिल यात्रा बदायूं सांसद आदित्य यादव के कार्यालय से शुरू हुई है। उनके मुताबिक यात्रा करीब 30 विधानसभा क्षेत्रों से होकर सैफई पहुंचेगी।
यात्रा के सैफई पहुंचने के बाद समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम है। इसके बाद साइकिल यात्रा लखनऊ के लिए रवाना होगी।
बिल्सी में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह 10 बजे यात्रा अगले पड़ाव गिन्नौर के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पहले डॉ. श्री रामवीर सिंह भदौरिया और यश तोमर ने यात्रियों को शॉल ओढ़ाकर और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के सफल होने की कामना की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं की मौजूदगी रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com