बिल्सी में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने किया 4 घंटे कार्य बहिष्कार, तहसील का कामकाज ठप।
बिल्सी, बदायूं 3 अक्टूबर ।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को बिल्सी तहसील में लेखपालों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे तक तहसील दिवस का कार्य बहिष्कार किया गया।
कार्य बहिष्कार के चलते तहसील का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। तहसील पहुंचे फरियादियों और आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कार्य बहिष्कार के दौरान सभी लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संघ के प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को तहसील दिवस का सभी लेखपालों ने बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि 8 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ लंबे समय से आवाज उठा रहा है, लेकिन अभी तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम प्रभावित रहा। इसके अलावा भू-अभिलेखों में संशोधन और राजस्व से जुड़े कई कार्य भी नहीं हो सके। काम कराने तहसील पहुंचे ग्रामीणों और फरियादियों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ा।
BDN INDIA, बिल्सी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com