बदांयू जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन।

प्रदेश के लिए 10 शिक्षकों का चयन।
बदांयू 3 सितंबर।
आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बदायूं में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली योग प्रतियोगिता के लिए पुरुष और महिला संवर्ग से प्रतिभाओं का चयन किया गया।
इस प्रतियोगिता में जनपद के प्रत्येक विकास क्षेत्र से शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए ताड़ासन, धनुरासन, पश्चिमोत्तानासन, गरुड़ासन, नटराजन आसन, त्रिकोण आसन, चक्रासन, शीर्षासन, पवनमुक्तासन आदि सहित विभिन्न प्राणायाम और योग मुद्रा जैसे ज्ञान मुद्रा, वायु मुद्रा, आकाश मुद्रा, पृथ्वी मुद्रा और प्राण मुद्रा आदि का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा सिद्ध की।
कार्यक्रम के नोडल डायट प्रवक्ता दिलीप कुमार रजक ने बताया कि योगी सरकार योग को बढ़ावा देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से शिक्षकों में प्रेरक शक्ति का संचार कर रही है क्योंकि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्णायकों की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें योग प्रशिक्षक गिरधारी सिंह राठौर, सोनू पटेल एवं पल्लवी शर्मा रहे।
प्राचार्य राकेश कुमार द्वारा कहा गया कि समय-समय पर प्रदेश स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागियों को जनपद पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाता रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा।
विजेताओं की सूची-पुरुष वर्ग में
प्रथम – मुकेश सारस्वत
द्वितीय – पवन
तृतीय – सुनील यादव
चतुर्थ – सुरेंद्र सिंह
पंचम – सुरेंद्र।
महिला वर्ग में –
प्रथम – प्रियंका चौहान
द्वितीय – सोनी देवी
तृतीय – मोनिका
चतुर्थ – विजेता
पंचम – नीरज।
प्राचार्य द्वारा सभी विजयी शिक्षकों सहित समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनुज सक्सेना, लाखन सिंह, सुधा मिश्रा, सीमा राजन, मोहर सिंह, विपिन कुमार, ब्रजेश यादव, मुनीश कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com