4:00 pm Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

श्री राधा रसिक बिहारी मंडल द्वारा 4 अक्टूबर को राज महल गार्डन में सजेगा दिव्य दरबार

श्री राधा रसिक बिहारी मंडल द्वारा 4 अक्टूबर को राज महल गार्डन में सजेगा दिव्य दरबार, गूंजेंगे राधा-कृष्ण के मधुर भजन
जिला बदायूँ की धार्मिक अनुष्ठान (सुन्दर काण्ड एवं भजन संध्या) के लिए प्रतिष्ठित संस्था श्री राधा रसिक बिहारी मंडल के तत्वावधान में आगामी 04 अक्टूबर 2025 को मण्डल के चतुर्थ वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य एवं दिव्य ‘श्री राधा-कृष्ण भजन संध्या’ का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन और संगीतमय कार्यक्रम स्थानीय राज महल गार्डन में शाम 7:00 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा। कार्यक्रम की अन्तिम चरण की तैयारियों की समीक्षा हेतु मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश के आवास पर एक वैठक आयोजित की गयी।
मंडल के सेवादार/ मीडिया प्रभारी पंकज सक्सेना ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य ब्रज रस और प्रभु भक्ति का संचार करना है। इस अलौकिक शाम को संगीतमय बनाने के लिए सुप्रसिद्ध भजन गायक श्रदेयश्री महावीर शर्मा जी को आमंत्रित किया गया है, जो श्री राधा रानी और बांके बिहारी जी के चरणों में अपनी मधुर भजनों की हाजिरी लगाएंगे।
ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार और जीवंत झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण।
भजन संध्या के अवसर पर राज महल गार्डन में ठाकुर जी का भव्य दरबार और अलौकिक फूलों का श्रृंगार किया जाएगा।
श्री राधा रसिक बिहारी मंडल के सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी भाई-बहनों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस रसमय भजन संध्या में सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ कमाएं। भक्तों की सुविधा के लिए गार्डन में बैठने, पेयजल और प्रभु के प्रसाद की उचित व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.