बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी में खाना खाने की बात कहने पर पति ने पत्नी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। महिला के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। सूचना पर मायके पक्ष के लोग शुक्रवार को बिल्सी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। गांव निवासी पूनम पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पति से खाना खाने के लिए कहा था। इसी बात पर अनिल नाराज हो गया और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पूनम का आरोप है कि पति उसे खर्च के लिए रुपये भी नहीं देता है। वह कोल्ड स्टोर में काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। पूनम ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद शुक्रवार को मायका पक्ष के लोग उसके साथ बिल्सी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com