11:55 am Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में मनाई गई गांधी-शास्त्री की जंयती

बिल्सी। शुक्रवार को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती यहां धूमधाम से मनाई गई। नगर पालिका परिषद कार्यालय पर चैयरमेन ज्ञानदेवी के पालिका सदस्यों के साथ नगर पालिका एवं गांधी पार्क में गांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं चैयरमेन नरेंद्र बाबू वाष्र्णेय ने दोनों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीएचसी पर डा.अनिल कुमार गुप्ता समेत स्टाफ ने गांधी एवं शास्त्री को याद करते हुए उन्हे श्रध्दाजलि अर्पित की। कोतवाली में सीओ आलोक सिध्दू एवं कोतवाल मनोज कुमार सिंह एवं तहसील में एसडीएम गौरव आर्य ने भी गांधी जी और शास्त्री जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इधर, एनए इंटर कॉलेज में दोनों की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत बच्चों को जागरूक करने के लिए छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, ड्राइंग और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने बाल सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामवीर सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं बदायूं रोड स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी में अजीत होटल पर भी दोनों महापुरुषों की जंयती मनाई गई। नगर के अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी दोनों महापुरुषों की जंयती मनाई गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.