पुलिया टूटी, रास्ता हुआ मुश्किल; कंटेनर पलटने से लगा लंबा जाम
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवर गांव । आंवला-बदायूं मार्ग पर जिला उद्योग केंद्र के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार से टूटी पड़ी पुलिया की अब तक मरम्मत नहीं होने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।
शुक्रवार रात इसी स्थान के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिया की स्थिति खराब होने के कारण कुंवरगांव से बदायूं आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राहगीरों का कहना है कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक मरम्मत की कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से पुलिया की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन सुचारू कराने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com