11:15 am Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

रामलीला की अनुमति के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

बदायूं। गांधी ग्राउंड में 4 अक्टूबर से शुरू होने वाली श्रीरामलीला के आयोजन को लेकर अनुमति के बदले 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के एक लिपिक ने झूले लगाने की अनुमति के लिए रामलीला महोत्सव कमेटी से रकम मांगी।
Sc
मामला सामने आने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। इसके बाद अनुमति जारी कर दी गई। अब डीएम ने एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि रकम की मांग किस स्तर पर और किसके कहने पर की गई थी। फिलहाल संबंधित लिपिक के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.