11:18 am Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दो पर मुकदमा, वायरल ऑडियो को लेकर विवाद

बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर कथित 12 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़े वायरल ऑडियो के मामले में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव और जिला मीडिया प्रभारी नवनीत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Sc
शिकायतकर्ता शफी अहमद ने आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो में उनकी आवाज को बनावटी तरीके से जोड़कर उनकी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले को खत्म कराने के लिए उनसे रुपये मांगे गए और धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, अजीत यादव ने एफआईआर को राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताते हुए आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.