11:18 am Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

चरम पर दिख रही गुटबाजी और मजा ले रहे उसका पा.. जी

चरम पर दिख रही गुटबाजी और मजा ले रहे उसका पा.. जी !
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
वैसे तो बदायूं में तमाम राजनेतिक, समाजिक, व्यवसायिक संगठन हैं जो अपनी योजना के हिसाब एवं समाज के विकास की बात करते हैं और इससे हमारा बदायूं जनपद भी इससे अछूता नहीं दिखता लेकिन जनपद के आम आदमी को एक बात तमाम संगठनों में गुटबाजी की है तो एक समान दिखाई देती है और इसमें रोचक पहलू यह है कि गुटबाजी की ज्वाला को विकराल रूप बनाने वाला संगठन में किसी महत्वपूर्ण पद पर दिखाई देता है जिसको संगठन में भाई माना जाता है। बदायूं के राजनेतिक दलों की बात करें तो भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस में आम आदमी को ऐसी गुटबाजी वर्तमान में चरम पर दिख रही है जो सत्य है लेकिन पालनहारो को दिख नहीं रही। पता नहीं गुटबाजी का यह खेल कब और कैसे खत्म होगा।
आज की बात लिखे जाने वाले पा.. जी का अर्थ पंजाबी भाषा से लिया गया है जिसका मतलब भाई होता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.