10:57 am Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

बाढ़ प्रभावित हजरतपुर क्षेत्र का विधायक व एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

बदायूं

बाढ़ प्रभावित हजरतपुर क्षेत्र का विधायक व एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

केशव गुप्ता

म्याऊं/दातागंज। विकास खंड म्याऊं अंतर्गत बाढ़ प्रभावित हजरतपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ एवं उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विधायक राजीव कुमार सिंह ने अधिकारियों से सड़क मरम्मत, बिजली और पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के साथ ही प्रभावित ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि जनता के साथ खड़े हैं तथा प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.