11:09 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान में पीएम मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा पर चर्चा

कुंवर गांव। नगर पंचायत में शुक्रवार को “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनकी जनसेवा और राष्ट्रसेवा की यात्रा पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सुशासन, अंत्योदय और विकसित भारत के संकल्प को प्रमुखता मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि किसानों के हित, महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने तथा गरीब एवं वंचित परिवारों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के दौरान किए गए कार्यों और राष्ट्रसेवा में उनके योगदान पर भी चर्चा हुई।

वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ज्योति रानी, अध्यक्ष पति अरविंद रावत, अवनीश शंकधार , पूत्तू लाल गुप्ता ,अनिल सिंह, , अजय सक्सेना, , प्रवेंद्र सिसोदिया, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.