8:14 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

ब्लूमिंगडेल स्कूल में गांधी जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गांधी जयंती के अवसर पर ब्लूमिंगडेल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ब्लूमिंगडेल स्कूल, बदायूँ
02 अक्टूबर 2026
गांधी जयंती के पावन अवसर पर ब्लूमिंगडेल स्कूल, बदायूँ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को ‘पॉक्सो एक्ट 2012’ जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में ACJM श्री अंकित रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ACJM श्री अंकित रस्तोगी, विद्यालय अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता एवं विद्यालय के अन्य पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ‘पॉक्सो एक्ट 2012’ विषय पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाल सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि ACJM श्री अंकित रस्तोगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकार तथा पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के प्रति जागरूक रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में सजग रहने, अपने अधिकारों को समझने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने विद्यार्थियों को ‘पॉक्सो एक्ट 2012’ के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकार तथा कानून के प्रति जागरूक रहने के महत्व को सरल भाषा में समझाया और विद्यार्थियों को किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों—सत्य, अहिंसा, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा—के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता संबंधी नारों के माध्यम से बाल सुरक्षा, कानून के प्रति जागरूकता तथा सतनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, नैतिक मूल्यों और कानून के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कोऑर्डिनेटर सबा, अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, रश्मि रावत एवं सुषमा वर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.