7:34 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली । कुमारी मंजू लता मेमोरियल इंटर कालेज दबतोरी में गांधी जयंती

बिसौली । तहसील बिसौली क्षेत्र में स्थित कुमारी मंजू लता मेमोरियल इंटर कालेज दबतोरी में शुक्रवार को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार तहसीलदार बिसौली ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्राईम इंस्पेक्टर बिसौली चमन गिरी और महिला मौर्चा की महामंत्री कृष्णा गुप्ता ने देश के महापुरुषों के चित्र का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए । शुक्रवार को कुमारी मंजू लता मेमोरियल इंटर कालेज दबतोरी विधालय में हर बर्ष की तरह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम गांधी जयंती के अवसर पर मनाया गया । इस मौके पर बच्चों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत गीत गाकर अभिवादन किया । बच्चों ने भरत कैकेई संवाद, केवट राम संवाद , दहेज अभिशाप , शहीद भगतसिंह , अनपढ बीबी समेत अनेक नाटक प्रस्तुत किए । इसके अलावा बच्चों ने युवा पीढी के लिए घातक सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, टयूटर समेत अन्य एकाउंट से होने वाले नुकसान के संबंध में नाटक प्रस्तुत कर बच्चों को सावधान करने की कोशिश की गई । इस मौके पर तहसीलदार बिसौली सुरेन्द्र कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया से युवा पीढी को सावधान रहकर उपयोग करना चाहिए यदि आवश्यक ना हो तो पढ़ने वाले बच्चे मोबाइल का कम प्रयोग करें जिससे उनकी शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा । महिला मौर्चा की महामंत्री कृष्णा गुप्ता ने संबोधित करते हुए देश की आजादी में शहीद हुए महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डाला और फांसी पर झूलने बाले वीर शहीदों की पूरी वीर गाथा से अवगत कराया । क्राईम इंस्पेक्टर चमन गिरी और पुलिस चौकी प्रभारी दबतोरी बिक्रात आर्या ने बच्चों को उत्साहवर्धन कर बच्चों को सदैव अपने माता-पिता की आज्ञा मानकर कार्य करने की सलाह दी और उन्हें ही प्रथम अपना गुरु मानने के लिए जागरूक किया । इस मौके पर कालेज प्रबंधक विजय भान सिंह चौहान , उपाध्यक्ष सुनील कुमार कठेरिया, प्रधानाचार्य आकाश दीप गुप्ता, शिक्षक तिलक सिंह, नीरेश सिंह, लूसी गंगवार, राम चंद्र, बाबू राम , दिनेश शर्मा, सचिन कठेरिया सुनील शर्मा, सुखदेव, कल्यान, अतर सिंह आदि लोग मुख्य रुप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन आचार्य बाबू राम ने किया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.