बिसौली। संविलियन विद्यालय गंधरोली विकास क्षेत्र बिसौली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात विद्यालय स्टाफ व बच्चों द्वारा दोनों महान व्यक्तित्व के चित्रों पर माला व पुष्प अर्पित किए गये। इस दौरान विभिन्न शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों द्वारा दोनों महान व्यक्तित्व से जुड़े झांकी गीत, कविता, लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया गया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभाकर सक्सेना द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन परिचय व उनसे जुड़े प्रेरणादाई प्रसंगों से बच्चों को अवगत कराते हुए उनको अपने जीवन में शामिल करने हेतु प्रोत्साहित किया। विद्यालय के सहायक अध्यापक शम्मी कुमार गुप्ता व अजय कुमार द्वारा भी दोनों महान व्यक्तित्व के बारे में जानकारियां महत्वपूर्ण प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रभाकरसक्सेना, शम्मी कुमार गुप्ता, अजय, अलका, संजय कुमार, सुरेंद्र पाल, सुमन, अवंतिका, गौरी शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com