7:19 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं की कलम के नायक सुशील धींगडा जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।

बदायूं

बदायूं की कलम के नायक सुशील धींगडा जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।

उझानी बदायूं 2 अक्टूबर ।

निर्भीक पत्रकारिता के पर्याय, शब्दों के चितेरे, पंजाब केसरी के जिला ब्यूरो एवं पहले डिजिटल बदायूं एक्सप्रेस, अब बीडीएन इंडिया के प्रधान संपादक, बड़े भाई आदरणीय श्री सुशील धींगडा जी को अवतरण दिवस की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।

जिसने कलम को हथियार नहीं, हृदय बनाया – वह हैं सुशील धींगडा। दशकों की तपस्या, संघर्षों की भट्टी में तपकर निखरा व्यक्तित्व, सत्ता से सवाल और समाज को दिशा देने वाली बेबाक लेखनी। आपने बदायूं में पत्रकारिता को सिर्फ खबर नहीं, भरोसा बनाया है।

आपका सानिध्य शीतल छाया सा है, आपका मार्गदर्शन हम जैसे अनुजों के लिए दीप-स्तंभ है। आपके शब्दों में मिठास है तो सच में धार भी।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, अक्षय यश और अपार समृद्धि प्रदान करें। मां शारदे का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे, आपकी कलम यूं ही निर्भय होकर सत्य का शंखनाद करती रहे।

बीडीएन इंडिया की टीम आपको जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई, प्रेषित करती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.