6:45 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

शहर कांग्रेस कार्यालय परशुराम चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती

शहर कांग्रेस कार्यालय परशुराम चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती मनाई गई*पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ओमकार सिंह, मुन्ना लाल सागर और मोरपाल प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में बदायूं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और प्रसिद्ध स्वाधीनता सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।


ओमकार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और प्रसिद्ध स्वाधीनता सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी के जीवन, उनके संघर्षों और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद करने के लिए एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन कियाइस सफल आयोजन से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने इन महान नेताओं के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस सफल आयोजन से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने इन महान नेताओं के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया उसके गोष्ठी के उपरांत राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार एक पत्रकार वार्ता का आयोजन परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को हटाने, उन पर मुकदमा चलाने एवं उनकी गिरफ्तारी की हमारी मांग के समर्थन में की गई इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा हमारे संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए, जैसा कि आप जानते हैं, इस मुद्दे पर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा के लिए दिनांक 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन की बैठक आयोजित की गई थी इस निरंतर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए INDIA गठबंधन की बैठक में आगामी सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा इसके तहत सभी जिलों में “वोट बचाओ- देश बचाओ” मार्च आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुन्ना लाल सागर ने कहा यद्यपि यह INDIA गठबंधन की संयुक्त पहल है, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को इन विरोध प्रदर्शनों के आयोजन एवं क्रियान्वयन में नेतृत्व करना चाहिए। साथ ही, कार्यक्रमों की योजना गठबंधन सहयोगियों के समन्वय से बनाई जाए जिलों की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार उनका क्रियान्वयन किया जाए। उपरोक्त कार्यक्रमों में जरा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़ जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र कश्यप जिला पंचायत राज संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, सतीश प्रजापति अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां शोएब अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.