युवा दिग्भ्रमित न हों, राष्ट्र के गौरव बनें : महेश

बदायूं : भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में स्काउट भवन पर चल रहे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन स्काउट गाइड को जल, जंगल और जमीन को बचानें, प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने आदि की ट्रेनिंग दी गई। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना और दास कालेज के प्रो. डा.मनवीर सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्री सक्सेना ने कहा कि युवा दिग्भ्रमित न हों, अपनी को राष्ट्रहित में लगाएं। राष्ट्र के गौरव बनें। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहताश सक्सेना, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त कृपाल सिंह ने भाषण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। संचालन कर रहे जिला संगठन कमिश्नर मु.असरार और जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बाढ़, भूकंप, तूफान, सुनामी आदि में स्वयं के साथ दूसरों को कैसे बचाएं आदि की ट्रेनिंग दी। इस मौके पर गाइड कैप्टन रजनी कुमारी, प्रेमलता शर्मा, रेनू गुप्ता, डाल कुमारी, आदित्य यादव आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com