श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती समारोह
बदायूं। श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री डी. के. चड्ढा सर, अध्यक्ष श्रीमती सुषमा कथूरिया मैम एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या शर्मा जी ने किया। विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं ने इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग दिया ।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन एवं देशभक्ति के जीवन-मूल्यों को स्मरण किया गया। विद्यार्थियों को दोनों महान विभूतियों के जीवन के आदर्श के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने दोनों महान नेताओं के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com