6:45 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। पीडीए साइकिल यात्रा शुरू की

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पीडीए साइकिल यात्रा शुरू की। युवाओं ने बदायूं सांसद आदित्य यादव के आवास से साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। 14 दिवसीय इस यात्रा के दौरान युवा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों से संवाद करेंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जोड़ना तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान सामाजिक सरोकारों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। साइकिल यात्रा का नगर से गुजरने के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी ने युवाओं का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान युवा सैफई पहुंचेंगे, जहां समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद साइकिल यात्रा आगे बढ़ते हुए लखनऊ पहुंचेगी, जहां समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने पूरे जोश के साथ इसमें हिस्सा लिया। इस मौके पर रजत यादव, संजय यादव, शिवम यादव, अवधेश मुखिया, सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, इंद्रेश यादव, राजकुमार आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.