6:45 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: मढ़ी के लिए जुटाए 50 हजार और पिल्ला लूट ले गए बदमाश

बदायूं: मढ़ी के लिए जुटाए 50 हजार और पिल्ला लूट ले गए बदमाश।

बदायूं 2 अक्टूबर ।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुंडिया और मोकमपुर के बीच जंगल में बनी मढ़ी में लूट की वारदात हुई। तीन बदमाश हथियार के बल पर 50 हजार रुपये और कुत्ते का पिल्ला लूट ले गए। पीड़ित बाबा ने पुलिस को तहरीर दी है।

मूल रूप से कासिमनगला रामपुर निवासी बाबा आराम नाथ अपने शिष्य पारस नाथ के साथ यहां झोपड़ी डालकर रहते हैं। बाबा ने बताया कि मढ़ी के निर्माण के लिए लोगों से मांगकर 50 हजार रुपये जुटाए थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे तीन बदमाश झोपड़ी में घुसे, गर्दन पर भाला रखकर जान से मारने की धमकी दी और रुपये लूट लिए। जाते-जाते तलवार से रस्सी काटकर पिल्ला भी ले गए।

बाबा ने एक बदमाश को पहचान लिया, जो पहले मढ़ी पर आता-जाता था। रात में 112 पर सूचना दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर पहुंचे तो हंगामा हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है। परिवार ने पहले दो घंटे फिर शाम 5 बजे तक रुपये और पिल्ला लौटाने की बात कही।

बाबा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और लूट का माल बरामद करने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.