6:45 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की
जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के प्रांगण में सोललास मनाई गई।
प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया। तदोपरांत सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री दोनों ही की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।
डॉ बृजेंद्र कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आवाहन किया।
व्यायाम शिक्षक रमेश सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों से परिश्रम ईमानदार और देशभक्त
बनने का आवाहन किया।
बदायूं जनपद के न्यायिक अधिकारी एवं उनके सहयोगियों ने पासको अधिनियम 2012 के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया और अच्छा नागरिक बनने का आवाहन किया।
इस अवसर पर सर्वश्री राजेंद्र कुमार विजय गौतम विवेक जौहरी रविंद्र सिंह श्री राम रितेश कुमार कौशल सिंह अरविंद कुमार गंगवार अनूप कुमार अभिषेक शर्मा पंकज शर्मा, विनय कुमार सिंह चौहान संदीप कुमार राधेश्याम शर्मा मनोज कुमार प्रदीप कुमार सक्सेना नेमचंद सुमित यादव सुनील दीक्षित शिवाधार शर्मा श्रीमती अंजू रानी श्रीमती सोनी श्रीमती अवनीश कुमारी श्रीमती कुमुद सक्सेना विजय प्रकाश शर्मा दीपक सिंह शर्मा अनूप कुमार सुखलाल व्यास अशोक कुमार सतीश यादव पवन कुमार यादव विवेक सक्सेना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी एवं गणित प्रवक्ता विवेक जौहरी ने देते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रस्तुत की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.