बिल्सी में श्रीमद् भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा से गूंजा नगर।
बिल्सी, बदायूं 2 अक्टूबर ।
नगर में शुक्रवार दोपहर सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भव्य कलश यात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
बालाजी धाम से निकली यात्रा में भगवा वस्त्र पहने महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। बैंड-बाजे और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जयकारे लगाते आगे बढ़े।
यात्रा बालाजी धाम से अटल चौक, बालाजी तिराहा होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। रास्ते में व्यापारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
इस दौरान सभासद प्रखर माहेश्वरी ने महंत मटरूमल शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया। संजीव शर्मा, सौरभ सोमानी, स्वतंत्र राठी, नीतीश माहेश्वरी, मयंक माहेश्वरी, चारु सोमानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com