बिल्सी: खाने के लिए कहा तो पति ने पत्नी को पीटा, मेडिकल को भेजी।
बिल्सी, बदायूं 2 अक्टूबर ।
सिरासौल गांव में खाने की बात पर पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीट दिया। महिला कोल्ड स्टोर में काम कर बच्चों का पेट पालती है।
पीड़िता पूनम पत्नी अनिल ने बताया कि पति से खाना खाने को कहा तो नाराज होकर मारपीट शुरू कर दी। शरीर पर कई जगह चोटें आईं। आरोप है कि पति घर खर्च के लिए रुपये भी नहीं देता।
घटना के बाद शुक्रवार को मायके पक्ष के लोग पूनम को लेकर बिल्सी कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।
क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि घायल महिला को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com