6:24 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

नदी में नहाने गया किशोर डूबा, चार घंटे बाद भी नहीं मिला शव

नदी में नहाने गया किशोर डूबा, चार घंटे बाद भी नहीं मिला शव
गोताखोर और एनडीआरएफ टीम ने संभाला मोर्चा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट।
बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में दोस्तों के साथ अरिल नदी में नहाने गया एक किशोर नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में किशोर की तलाश शुरू कराई गई।
काफी प्रयास के बावजूद करीब चार घंटे बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। तलाश अभियान में गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया।
घटना की जानकारी मिलते ही किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किशोर के नदी में डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस एवं बचाव टीमें किशोर की तलाश में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.