6:25 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

विजयी बच्चे सम्मानित, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली साड़ी

विजयी बच्चे सम्मानित, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली साड़ी
बदायूँ: 02 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आयोजित चित्रकला, सामान्य ज्ञान, भाषण प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी विद्यार्थियों को सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने फूल मालाएं पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतीकात्मक रूप से साड़ी वितरित की गईं, वहीं दूसरी ओर नवनियुक्त 05 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विशाल रंगोली बनाई गई जिसका सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा कार्यक्रम आए आगंतुकों ने देखकर प्रशंसा की।
शुक्रवार को डायट स्थित ऑडिटोरियम में मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की निरन्तर सेवा काल की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने हेतु (दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक) सेवा संकल्प अभियान की श्रंखला में वृहद रंगोली, सम्मान समारोह, आंगन-मिलन सेवा कार्यक्रम तथा पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम आयाजित हुआ।
पी0एम0 श्री राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज में 28 सितम्बर को आयोजित ड्राइंग प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी दातागंज के कक्षा 7 की छात्रा दीप्ती पाठक ने प्रथम स्थान, संविलियन विद्यालय हर्रायपुर के कक्षा 8 के छात्र आदित्य ने द्वितीय स्थान तथा संविलियन विद्यालय नवाबपुरा वज़ीरगंज के कक्षा 8 की छात्रा भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में एच0एम0साइंस इंटर कॉलेज ककराला के कक्षा 09 के छात्र मु0 साद ने प्रथम स्थान, गर्वमेन्ट हाईस्कूल खुनक के कक्षा 10 के छात्र श्रेष्ठ पाल ने द्वितीय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दातागंज के कक्षा 11 की छात्रा माधवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गर्वमेन्ट हायर सैकेण्ड्री स्कूल ककोड़ा के कक्षा 09 के छात्र आदित्य मौर्य ने प्रथम, इसी स्कूल के के कक्षा 10 की छात्रा चांदनी ने द्वितीय तथा राजकीय इण्टर कॉलेज नाधा भूड़ के कक्षा 09 के छात्र विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। चित्रकला(पोस्टर) प्रतियोगिता में पी0एम0श्री राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा ज्योति सोलंकी ने प्रथम, पार्वती आर्य कन्या इण्टर कॉलेज की कक्षा 10 के छात्रा हेमलता ने द्वितीय तथा नन्हूमल जैन इण्टर कॉलेज बिल्सी की कक्षा की छात्रा आरफीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
उक्त समारोह में मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतीकात्मक रूप से साड़ी वितरित की गई, शेष लगभग 2400 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बैंक खातों में प्रति आंगनबाड़ी कार्यकत्री को 500 रुपए भेजे गए हैं। इसी दौरान हेल्दी बेबी कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित छोटे बच्चों को फूलमाला पहनाकर व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन संस्कार किया गया।
कार्यक्रम में विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से होनहार बच्चों की प्रतिभाएं उजागर होती हैं और उनको आगे जाने का अवसर प्रदान होता है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं प्रत्येक वर्ग के लिए लाभप्रद्ध साबित हो रही है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जीतेन्द्र यादव, शारदेंदु पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
—-

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.