इस्लामनगर : बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगन मिलन समारोह में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व छह माह तक के बच्चों को अन्नप्राशन्न का कार्यक्रम आयोजन किया गया। बच्चों को मिठा दलीया, खीर, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई, फलों का बितरण हुआ। धमतरी माताओं के साथ शिशु, गर्भवती महिलाएं मौजूद रही।
बाल विकास परियोजना अधिकारी राखी गुप्ता ने कहा सभी गर्भवती महिला को जागरूक रहना चाहिए, समय-समय पर अपना चेकअप करायें और आंगनबाड़ी कतरियों के संपर्क में रहें। बच्चों को सरकार द्वारा मिलने वाला पोषाहार पूरी तरह से खिलाए, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। लापरवाही ना करें सर्दी का मौसम आ रहा है गुनगुने पानी का प्रयोग करें। और पूरे कपड़े पहना कर बच्चों की सुरक्षा रखें। उन्होंने एक संदेश दिया कि कोई भी पोषण बांटने में लापरवाही ना करें सरकार द्वारा वितरण होने वाला पोषाहार प्रत्येक गर्भवती माताओं और शिशुओं तक पहुंचे। इस दौरान शालिनी मित्तल, बाल विकास परियोजना अधिकारी राखी गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक मुख्य सेविका डिम्पल बघेल, कार्यक्रम में आंगनवाड़ी रितु चौहान एवं अन्य आंगनवाड़ी कार्यक्रत्री मौजूद रहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com