5:49 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

मुंबई में एसवीएच ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को मिला इंडिया के बेस्ट 100 इंस्टीट्यूट का सम्मान

मुंबई में एसवीएच ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को मिला इंडिया के बेस्ट 100 इंस्टीट्यूट का सम्मान
मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने निदेशक दिनेश सिंह यादव को किया सम्मानित
बदायूं। शिक्षा, कौशल विकास, कंप्यूटर शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए एसवीएच ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बदायूं को मुंबई में आयोजित समारोह में इंडिया के बेस्ट 100 इंस्टीट्यूट अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशक दिनेश सिंह यादव एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ईशा मल्होत्रा ने सम्मान प्राप्त किया।
मुंबई के अंधेरी स्थित कोहिनूर कॉन्टिनेंटल होटल में हेलो डिजिटल इंडिया एवं डीआईआरटीपी इंडिया की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने संस्थान के प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर एसवीएच इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं एसवीएच इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन को एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड-2026 से भी सम्मानित किया गया। समारोह में देश के 16 राज्यों से प्रतिभागियों और विभिन्न संस्थानों ने सहभागिता की।
आयोजकों ने एसवीएच ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा पिछले 14 वर्षों से शिक्षा, कौशल विकास, कंप्यूटर एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। संस्थान में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, डाटा एनालिसिस, साइबर सिक्योरिटी और एडवांस कंप्यूटर शिक्षा जैसे रोजगारपरक विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद निदेशक दिनेश सिंह यादव ने बताया कि शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयारी की और सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के उन विद्यार्थियों के लिए कार्य करने का निर्णय लिया, जिन्हें आधुनिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से 400 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न सरकारी चयन प्रक्रियाओं में चयन हुआ है।
उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। इसी उद्देश्य से संस्थान में एआई, साइबर सिक्योरिटी, कोडिंग, डाटा एनालिसिस एवं एडवांस कंप्यूटर शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। समय-समय पर साइबर जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों और आमजन को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति भी जागरूक किया जाता है।
समारोह में सोनू शर्मा ने कहा कि किसी उपलब्धि को हासिल करना सफलता का अंतिम पड़ाव नहीं है। व्यक्ति को अपने ज्ञान और अनुभव का लाभ समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाते रहना चाहिए। दिनेश सिंह यादव ने युवाओं से तकनीकी ज्ञान और आधुनिक कौशल सीखकर आत्मनिर्भरता तथा उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर हेलो डिजिटल इंडिया एवं डीआईआरटीपी के निदेशक अमजद साठे, मोटिवेशनल स्पीकर आशीष कुमार तिवारी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। दिनेश सिंह यादव ने सम्मान के लिए आयोजकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संस्थान की ओर से कंप्यूटर शिक्षा, कौशल विकास और एआई प्रशिक्षण का कार्य आगे भी जारी रहेगा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.