पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण।
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।
नगर पालिका में धूमधाम के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती।
स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र मिले।

बदायूं। नगर पालिका परिषद में धूमधाम के साथ गांधी जयंती का पर्व मनाया गया। पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने संयुक्तरूप से ध्वजारोहण किया। इस बीच भारी तादात में सभासद भी मौजूद रहे।
साथ ही, ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने महासफाई अभियान में सहयोग करने वाले मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, सफाईनायकों, सफाई मित्रों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यालयों तथा वार्डों में घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नगर पालिका परिषद में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर राष्ट्रध्वज फहराकर सभी ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इस बीच गांधी जी के जीवन चरित्र पर चलने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोष के माध्यम से देश की सुरक्षा और अन्न उत्पादन को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ा तथा देशवासियों में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि शहर को आदर्श नगर बनाया जाएगा। पालिका अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर सभासद अनवार खां, ग्रीश शुक्ला, रवि कुमार, दीपक सक्सेना, पंकज शर्मा, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, राजस्व निरीक्षक लवी, राजेन्द्र सिंह, लिपिक सचिन सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, विनोद सोनकर, मनोज सोनकर, महेश बाबू, जहांगीर, गजेन्द्र शाक्य, इमरान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नवेद इकबाल गनी ने किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com