5:49 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

सिविल लाइन: 14 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

सिविल लाइन: 14 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

बदायूं 2 अक्टूबर ।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुरपुरी विनायक में दबिश देकर एक व्यक्ति को 14 पाउच अंगूरी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 1 अक्टूबर की रात उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा हमराह कांस्टेबल श्यामवीर सिंह व देवांश कुमार के साथ गश्त पर थे। सिमहरी गांव पर मुखबिर ने बताया कि गुरपुरी विनायक में मनोज अपने घर पर देसी शराब बेच रहा है।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से मनोज सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी गुरपुरी विनायक को पकड़ लिया। उसके पास से सफेद कट्टे में 14 पाउच (200 एमएल) देसी शराब और जेब से 360 रुपये बरामद हुए। आबकारी अधिनियम में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने माल सील कर फर्द बनाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.