बिल्सी: मां को पीटने पर छोटे भाई ने बड़े भाई के खिलाफ दी तहरीर, केस दर्ज।
बिल्सी, बदायूं 2 अक्टूबर।
थाना क्षेत्र के गांव अहमद नगर असौली निवासी अर्जुन यादव ने अपने बड़े भाई के खिलाफ मां से मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तहरीर के मुताबिक 29 सितंबर की रात उसका बड़ा भाई सत्यवीर पुत्र सुल्तान सिंह मां मिथलेश को गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने मां को डंडे से पीट दिया, जिससे पैर में चोट आई और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com