5:49 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: चकबंदी के पक्के ठिये उखाड़ने को लेकर मारपीट, चार पर रिपोर्ट

बिल्सी: चकबंदी के पक्के ठिये उखाड़ने को लेकर मारपीट, चार पर रिपोर्ट।

बिल्सी, बदायूं 2 अक्टूबर ।

तहसील दिवस में पालपुर गांव निवासी सूरज पाल पुत्र बुद्धसेन ने भूमि संख्या 53 पर लगे चकबंदी के पक्के ठिये उखाड़ने और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उपजिलाधिकारी बिल्सी के आदेश पर 23 मार्च 2026 को खेत पर पक्के ठिये लगाए गए थे। आरोप है कि विपक्षी राजवीर, रामफल, ज्ञान सिंह व नमन कुमार पुत्रगण सोनपाल ने रात में ठिये उखाड़ दिए। पूछने पर गाली-गलौज कर जमीन पर गिराकर मारपीट की।

तहरीर 19 सितंबर को तहसील दिवस में दी गई थी, जिस पर 30 सितंबर को थाना बिल्सी में अभियोग पंजीकृत हुआ है। जांच उपनिरीक्षक संतोष कुमार करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.