उझानी: घूर पर गोबर डालने को लेकर मारपीट, महिला-बेटे घायल, रिपोर्ट दर्ज।
उझानी बदायूं 2 अक्टूबर ।
कोतवाली क्षेत्र के अहिरवारा गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता दागश्री पत्नी हरसुख निवासी अहिरवारा ने तहरीर में बताया कि 29 सितंबर को दोपहर उसका बेटा देवसिंह गोबर लेकर घूर पर डालने गया था। आरोप है कि बराबर में सुलेन्द्र पुत्र सोमदेव ने सरकारी जमीन पर शौचालय बना रखा है और लकड़ी लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। धोखे में बेटे का पैर पानी के कारण लकड़ी पर पड़ गया, जिस पर सुलेन्द्र ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडे से पीटा। बचाने आई मां से भी मारपीट की।
मारपीट में मां-बेटे को गुम व खुली चोटें आईं। आरोप है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राकेश कुमार को सौंपी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com