5:49 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी: सरस्वती विद्या मंदिर में गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ

उझानी: सरस्वती विद्या मंदिर में गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ।

उझानी, बदायूं 2 अक्टूबर ।


संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 2 अक्टूबर को गांधी और शास्त्री जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक रतन कुमार जिंदल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी गई।

प्रबंधक जिंदल ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा से तो शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से देश को नई दिशा दी। विद्यार्थियों को उनके मूल्यों को अपनाकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लेना चाहिए।

प्रधानाचार्य योगेश कुमार पाठक ने कहा कि गांधी जी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और शास्त्री जी का सादा जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। बच्चों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन, स्वावलंबन और राष्ट्रभक्ति अपनानी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन आशीष वर्मा ने किया। इस दौरान सभी आचार्य और आचार्या बहिनें मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.