कानपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार सुबह स्कूल बस और तेज रफ्तार डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला टीचर ऐश्वर्या श्रीवास्तव (35) की मौत हो गई, जबकि 3 छात्र और 3 टीचर घायल हुए हैं।
बस में करीब 35 शिक्षक और छात्र गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूट गए और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसा हरबसपुर गांव के पास हुआ। ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com