5:49 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- वी डी वी इंटर कालेज में “स्वच्छता ही सेवा अभियान

वी डी वी इंटर कालेज में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन

पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में अंशिका जौहरी ,अलीजा सैफी,आकांक्षा ,परी वार्ष्णेय रही अव्वल वही भाषण प्रतियोगिता में अंशिका जौहरी, अंशिका सिंह ,दिव्या रानी रही अव्वल

बिल्सी/बदायूं । जिला गंगा समिति बदायूं के तत्वावधान में एवं अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के सहयोग से, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में बिल्सी के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चैयरमैन ज्ञान देवी सागर व पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर रहे ,वही विशिष्ट अतिथि ट्री मैन प्रशांत जैन रहे ।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता की सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की थीम पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता , स्वच्छता की शपथ ,विद्यालय परिसर की साफ-सफाई आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

जिसमें पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में अंशिका जौहरी ,अलीजा सैफी,आकांक्षा ,परी वार्ष्णेय क्रमशः प्रथम स्थान , कशिश एवं बिजनेस द्वितीय स्थान व रोशनी ,ऋचा ,नैंसी ,आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
वही भाषण प्रतियोगिता में अंशिका जौहरी, अंशिका सिंह ,दिव्या रानी रही अव्वल रही । इसके बाद 15 से अधिक विजेता छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

नमामि गंगे परियोजना से पधारे संचित सक्सेना ने उपस्थित छात्र छात्राओं व शिक्षकों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई । विद्यालय के बाहर परिसर में सभी ने सामूहिक रूप से साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को तन एवं मन दोनों की स्वच्छता अपनानी होगी तभी यह स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो सकेगा । पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने कहा कि अपने घर व आसपास के स्थान पर खाली पड़े स्थान पर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए व उनका संरक्षण भी करें सभी आपनी दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता को अपनाये । ट्रीमैन प्रशांत जैन ने कहा कि गंगा में अशुद्ध सामग्री ,कूड़ा कर्कट आदि ना फेके , प्लास्टिक थैले इत्यादि का प्रयोग न कर जूट के बने थैलो का प्रयोग करें व समय समय पर पौधों को लगाने व उनके संरक्षण का भी ध्यान रखे । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया व छात्र-छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में विस्तार से समझाया । इस मौके पर विद्यालय समिति के प्रबंध समिति से डीके गुप्ता ,संजीव वार्ष्णेय ,विष्णु असावा ,मनोज माहेश्वरी,डॉ आरती जैन ,पवन शंखधार प्रदीप सक्सेना,गीता रानी समेत समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.