5:17 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी: घंटाघर पर कांग्रेस ने फहराया तिरंगा, बापू-शास्त्री और बाबा साहेब को किया नमन

उझानी: घंटाघर पर कांग्रेस ने फहराया तिरंगा, बापू-शास्त्री और बाबा साहेब को किया नमन।

उझानी, बदायूं 2 अक्टूबर ।


गांधी जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी ने घंटाघर चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया। नगर अध्यक्ष बब्लू सैफी ने अपनी टीम के साथ तिरंगा फहराया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और मिठाई वितरित की।

नगर अध्यक्ष बब्लू सैफी ने कहा कि बापू और शास्त्री जी को शत-शत नमन। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश आगे बढ़ेगा।

इस मौके पर जिला सचिव डॉ. खलील अहमद, सभासद रियासत खां, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. अरुण पाराशर, मुन्ना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.