5:17 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कैंप कार्यालय पर फहराया तिरंगा

उझानी: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कैंप कार्यालय पर फहराया तिरंगा, बापू के आदर्शों पर चलने का आह्वान।

उझानी, बदायूं 2 अक्टूबर ।

कादरचौक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने अपने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गांधी जी के बताए सत्य-अहिंसा के रास्ते पर चलें, उनके सपनों को पूरा कर देश का उद्धार करें और गलत संगति से दूरी बनाकर रखें।

इस मौके पर मदन यादव, जेपी यादव, रवेंद्र माथुर, पंकज, प्रेमपाल, वीरभद्र, मुकेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.