उझानी: अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में मनी बापू-शास्त्री जयंती, POCSO जागरूकता पर निकली प्रभात फेरी।
उझानी, बदायूं 2 अक्टूबर ।
नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किशोर न्याय बोर्ड की नोडल अधिकारी श्रीमती भारती तायल मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं ने पॉक्सो एक्ट जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली और लोगों को जागरूक किया। विद्यालय में भाषण, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पॉक्सो एक्ट पर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।
मुख्य अतिथि श्रीमती भारती तायल ने छात्राओं को गांधी जी के जीवन, सत्य-अहिंसा के आदर्शों और शास्त्री जी की सादगी के बारे में बताया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com