उझानी: सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का प्रवास।
उझानी, बदायूं 2 अक्टूबर ।

प्रांतीय योजना के अनुसार 2 अक्टूबर को गुलजारीलाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर, रेलवे मार्ग, उझानी में विद्या भारती ब्रज प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य एवं निवर्तमान व्यवस्थापक मदन लाल राजपूत का प्रवास रहा।
प्रवास के दौरान उन्होंने विद्यालय की भौतिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। भवन, कक्षा-कक्षों, रंगाई-पुताई का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विद्यालय की आर्थिक स्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता और विद्या भारती द्वारा निर्धारित शैक्षिक आयामों के प्रयोग व क्रियान्वयन को लेकर आचार्य एवं आचार्या बहनों का मार्गदर्शन किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com