4:48 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी: शिशु मंदिर में श्रद्धा से मनी गांधी-शास्त्री जयंती, अतिथि ने किया मार्गदर्शन

उझानी: शिशु मंदिर में श्रद्धा से मनी गांधी-शास्त्री जयंती, अतिथि ने किया मार्गदर्शन।

उझानी, बदायूं 2 अक्टूबर ।

गुलजारीलाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर, रेलवे मार्ग में 2 अक्टूबर को गांधी एवं शास्त्री जयंती श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर विद्या भारती ब्रज प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य एवं द्रौपदी देवी शिशु मंदिर बदायूं के निवर्तमान व्यवस्थापक एडवोकेट मदन लाल राजपूत मौजूद रहे।

वंदना सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार एवं मुख्य अतिथि मदन लाल राजपूत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी प्रेरणादायी हैं।

मदन लाल राजपूत ने शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

भैया-बहनों ने स्वच्छता, सत्य, अनुशासन और राष्ट्र सेवा को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या बहिन मोनिका शर्मा ने किया। इस मौके पर गीता कुमारी, अनन्या सक्सेना, एकता, आशुतोष शर्मा आदि आचार्य मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.