4:48 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली: इज्जतनगर मंडल में मना स्वच्छ भारत दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी सम्मानित

बरेली: इज्जतनगर मंडल में मना स्वच्छ भारत दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी सम्मानित।

बरेली 2 अक्टूबर।

इज्जतनगर मंडल में शुक्रवार को स्वच्छ भारत दिवस पर रेलवे ऑफिसर्स क्लब में समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने की।

डीआरएम ने दीप प्रज्वलित कर गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण किया। कहा- स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार दिए गए। सर्वश्रेष्ठ स्टेशन का पहला पुरस्कार टनकपुर और दूसरा बहेड़ी को मिला। सर्वश्रेष्ठ कोचिंग डिपो कासगंज, रनिंग रूम लालकुआं, कार्यालय में कार्मिक शाखा और कॉलोनी में मथुरा कैंट को प्रथम पुरस्कार मिला। सफाई मित्रों और स्कूली बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.