4:49 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली: यांत्रिक कारखाना में मना स्वच्छता ही सेवा अभियान, हुआ पौधरोपण

बरेली: यांत्रिक कारखाना में मना स्वच्छता ही सेवा अभियान, हुआ पौधरोपण।

बरेली 2 अक्टूबर ।
इज्जतनगर मंडल के यांत्रिक कारखाना में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान चलाया गया। थीम- स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत रही।

इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की, नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया। मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार ने पौधरोपण कर हरित कार्यस्थल का संदेश दिया।

इस मौके पर उप मुख्य यांत्रिक अभियंता प्रदीप कुमार, शैलेश सिंह, कार्य प्रबंधक पवन वर्मा सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.